विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में पिकअप खाई में गिरी, 25-30 ग्रामीण घायल: सगाई समारोह से लौट रहे थे, धरमजयगढ़-कापू रोड पर हुआ हादसा, कई की हालत गंभीर – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 25 से 30 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल सगाई कार्यक्रम में शामिल घर वापस लौट रहे थे। यह हादसा कापू थाना क्षेत्र के धरमजयगढ़ मार्ग पर पहाड़ विजयघाट मोड़ के पास हुआ। पहले दे​खिए हादसे की 3 तस्वीरें अब जानिए कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बंगुरसूता के कंवर समाज के लगभग 25 से 30 लोग सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप में कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पोढ़ी गए थे। दिन में सगाई के बाद रात 8 बजे वे पिकअप में अपने गांव लौट रहे थे। कापू से धरमजयगढ़ मार्ग पर पहाड़ विजयघाट मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने थाना को घटना की जानकारी दी। हादसे में घायलों की स्थिति गंभीर हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए कापू अस्पताल भेजा गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार ग्रामीणों के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button