विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में 6 IPS अधिकारियों का तबादला: पंकज चंद्रा को कोरबा, विमल कुमार को जांजगीर-चांपा का कमान, देखें लिस्ट – Raipur News

छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में कुल 6 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ये आदेश अवर सचिव, गृह विभाग की ओर से जारी किया गया है।

.

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें आईपीएस पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि बुधवार को गृह विभाग ने 58 DSP रैंक के अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें 6 सहायक सेनानी भी शामिल थे। पोस्टिंग लिस्ट में इंस्पेक्टर, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर, रेडियो इंस्पेक्टर, रक्षित इंस्पेक्टर और सीनियर रिपोर्टर कैडर से प्रमोशन पाए अफसर शामिल थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button