विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग में धान खरीदी शुरू, पहले दिन 6,678 क्विंटल खरीदा: प्रभारी सचिव ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची – durg-bhilai News

छत्तीसगढ़ के साथ दुर्ग जिले में भी धान खरीदी तिहार का शुभारंभ हो गया। जिले के चंदखुरी सहकारी समिति उपार्जन केंद्र में सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा, कमिश्नर एस.एन. राठौर और कलेक्टर अभिजीत सिंह स

.

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने धान खरीदी प्रक्रिया का निरीक्षण किया, जिसमें धान के वजन और नमी की जांच भी शामिल थी। चंदखुरी केंद्र में पहले दिन किसान राजेंद्र चंद्राकर, अखिल कुमार, भानु प्रताप, भगोली राम, ओमप्रकाश और विश्वनाथ से कुल 507.86 क्विंटल धान खरीदा गया। खरीदे गए धान के बोरे का वजन 40 किलो 700 ग्राम और नमी 13 प्रतिशत पाई गई।

धान खरीदी शुरू, पहले दिन 6,678 क्विंटल खरीदा गया

जिले के कुल 102 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। पहले दिन 34 केंद्रों में 116 किसानों के टोकन कटे और कुल 6,678 क्विंटल धान की खरीदी हुई। इस वर्ष धान की दर पतला किस्म के लिए 2389 रुपए प्रति क्विंटल, जबकि मोटा और सरना किस्म के लिए 2369 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। खरीदी प्रक्रिया 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि सरकार किसानों को केंद्र में रखकर निर्णय ले रही है और बेहतर व्यवस्था के साथ खरीदी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धान खरीदी का आरंभ किसानों के लिए शुभ है।

विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि किसान हितैषी योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिले में की गई व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए किसानों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया

इधर, धान खरीदी प्रारंभ होते ही जिले के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने चंदखुरी सहित विभिन्न उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी की मात्रा, पंजीकृत किसानों, धान की गुणवत्ता, बारदाना उपलब्धता, परिवहन और गेटपास प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने राइस मिलर्स को धान के त्वरित उठाव के निर्देश भी दिए।

प्रभारी सचिव ने नमी नियंत्रण और बारदाना उपयोग पर दिए निर्देश

उन्होंने नमी नियंत्रण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि खरीदी शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार ही की जाए। साथ ही बारदानों की मशीन सिलाई एवं जूट बारदाना के उपयोग के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर टोकन और खरीदी व्यवस्था की जानकारी भी ली।

निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ADM अभिषेक अग्रवाल, SDM हरवंश सिंह मिरी, समिति प्रबंधक किरण साहू, सरपंच कविता ठाकुर और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button