विज्ञापन दें / सहयोग करें

पशु तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार: बलरामपुर में 5 मवेशी बरामद, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा – Balrampur (Ramanujganj) News



बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 मवेशी बरामद किए, जिनमें एक मृत मवेशी भी शामिल है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 मार्च 2026 को थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सोनी को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति एक महिंद्रा पिकअप वाहन (क्रमांक UP64CT5394) में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर वाड्रफनगर से उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थाना बसंतपुर गेट के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध पिकअप वाहन वहां पहुंचा। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर वाहन में सवार एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम बुलंद अफसर (24 वर्ष) बताया, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम बडहोर का निवासी है। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें से 4 मवेशी और 1 मृत मवेशी बरामद किया। इन मवेशियों को अमानवीय तरीके से वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने मवेशियों और वाहन को जब्त कर आरोपी बुलंद अफसर को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(1-घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button