विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर के राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: पांच तहसीलदार सहित कुल 14 अधिकारियों का तबादला, दो डिप्टी कलेक्टर के प्रभार बदले गए – Bilaspur (Chhattisgarh) News



बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए दो डिप्टी कलेक्टर, पांच तहसीलदार सहित कुल 16 अधिकारियों का तबादला किया है। कलेक्टर अग्रवाल के बिलासपुर में पदस्थ होने के लगभग 10 माह बाद यह व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टरों और तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के तबादले के लिए दो अलग-अलग आदेश जारी किए। इन तबादलों के पीछे प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कार्य प्रदर्शन और कुछ शिकायतों को मुख्य कारण बताया जा रहा है। शिवकुमार कंवर दूसरी बार बने मस्तूरी के एसडीएम तबादला सूची के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर को दूसरी बार मस्तूरी का एसडीएम बनाया गया है। इससे पहले उन्हें चार महीने पूर्व बिलासपुर से हटाकर तखतपुर एसडीएम पदस्थ किया गया था। वहीं, मस्तूरी के एसडीएम रहे संयुक्त कलेक्टर पैकरा को जिला मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। तहसीलदारों की सूची में गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से सीपत, सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल को रतनपुर स्थानांतरित किया गया है। बोदरी के तहसीलदार संदीप कुमार साय को मस्तूरी, रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत को बोदरी और मस्तूरी तहसीलदार जयंती देवांगन को तहसीलदार नजूल के पद पर पदस्थ किया गया है। नायब तहसीलदारों में बेलगहना के समर्थ थवाइत को बेलतरा, गनियारी उप तहसील की श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार पचपेड़ी, बेलतरा के राहुल साहू को बेलगहना और बेलतरा के टोपलाल सिदार को सकर्रा उप तहसील का नायब तहसीलदार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, बोदरी के ओमप्रकाश चंद्रवंशी को गनियारी, पचपेड़ी की विनीता शर्मा को बिलासपुर, सकर्रा के सहोरिक को बेलतरा का नायब तहसीलदार बनाया गया है। स्थानांतरण पर आए अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य में संलग्न किया गया है। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर पंकज सिंह को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। देखिए ट्रांसफर लिस्ट


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button