‘PM आवास योजना का नाम लिखने पर कांग्रेस ने रोका’: सीएम साय बोले-इंदिरा आवास एक परिवार को लाभ पहुंचाने आगे बढ़ाया,रायगढ़ में भूमिपूजन-शिलान्यास और लोकार्पण – Raigarh News
सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ पहुंचे, जहां जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से 24 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 220 करोड़ रुपए की लागत के 17 लोकार्पण और 110 करोड़ रुपए लागत के 7 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इ
.
मीटिंग के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मीटिंग हॉल में मीडिया से बातचीत में सीएम साय ने सुशासन तिहार में मिले शिकायतों और आवेदनों के निराकरण पर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान मिले शिकायत में आवेदनों पर प्रतिदिन 2 से 3 जिलों पर समीक्षा बैठक की जा रही है।
ग्रामीणों को पीएम आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि, प्रभारी मंत्री राम विचार नेता ने आज के कार्यक्रम में ग्रामीणों को पीएम आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया। यह हमारे प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने का एक माध्यम है। बैठक के दौरान समस्याओं के निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
कांग्रेस ने पीएम आवास को रोका
उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, कांग्रेस शासन काल में सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम लिखे जाने के कारण उन्होंने इसे रोका और इंदिरा आवास एक परिवार को लाभान्वित करने के कारण उसे आगे बढ़ाया, जो यह काम भी बहुत धीमी गति से किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि, शिविर में पहुंचे लोगों में जब वे चर्चा करते हैं, तो पीएम आवास, राम लाला दर्शन योजना, कन्या विवाह योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, महतारी वंदन जैसे शासन के योजनाओं से जुड़ने और इससे लाभान्वित होने पर खुशी जाहिर की।
500 में जमीन की रजिस्ट्री होगी
साथ ही उन्होंने रजिस्ट्री के 10 गारंटी पर किए गए नवाचार पर कहा कि, पहले किसी गरीब परिवार में बच्चे के शादी के बाद उसे अगर अलग घर में रहना हो तो दिक्कत होती थी। अब ऐसा नहीं होगा। परिवार के सदस्य होने के नाते 500 में जमीन की रजिस्ट्री होगी। साथ ही एक घंटे में जमीन का नामांतरण भी हो जाएगा। जिससे गरीब तबके के लोगों को आर्थिक बचत होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल्द ही पट्टा प्रदान किया जाएगा। सरकार इस पर काम कर रही है। उन्होंने किसानों को रवि फसल में धान नहीं लगाने व मक्का, फली जैसे फसलों पर फोकस करने को कहा ताकि गर्मी में पानी की किल्लत से बचा जा सके साथ ही ज्यादा मुनाफा ले सके।
इन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण
- 93 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य लंबाई 56 कि.मी.
- 65 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से पूंजीपथरा से तमनार मिलुपारा मार्ग लंबाई 27.50 कि.मी. (सी.सी.रोड) लंबाई 26 कि.मी.
- 16 करोड़ 92 लाख 37 हजार रुपए की लागत से जिला रायगढ़ के कसडोल-भैसगढ़ी-बडग़ांव होते हुए बरलिया तक सड़क मरम्मत/ निर्माण लंबाई 14.40 कि.मी.
- 8 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग का उन्नयन लंबाई 8.30 कि.मी.
- 7 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बड़े भण्डार-उमरिया-पुसौर-रेंगालपाली मार्ग लंबाई 7.425 कि.मी.
- 93 लाख 15 हजार रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में परिवहन कार्यालय का भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास
- 97 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से जिला रायगढ़ में इंटी ग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्पलेक्स भवन का निर्माण कार्य।
- 3 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से गोतमा-कोतासुरा मार्ग लंबाई 3.50 कि.मी.का निर्माण कार्य।
- 2 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से ग्राम-औरदा, शा.पू.मा.वि.से शास.गोदाम तक मार्ग लंबाई 2 कि.मी. का निर्माण कार्य।
- 1 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से भूतपूर्व सैनिक कल्याण एकीकृत परिसर-सह-मेडिकेयर परिसर रायगढ़ के निर्माण कार्य।
- 75 लाख 23 हजार रुपए की लागत से विकासखण्ड धरमजयगढ़ में शा.हाईस्कूल गेरसा का भवन निर्माण कार्य शामिल है।
Source link








