विज्ञापन दें / सहयोग करें

रक्षाबंधन पर्व पर उमड़ी भीड़….जाम में फंसी एंबुलेंस: बिलासपुर में सड़क जाम से हलाकान रहे लोग, चौक-चौराहों पर लगी वाहनों की कतार, ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त – Bilaspur (Chhattisgarh) News

रक्षाबंधन पर्व पर ट्रैफिक पुलिस ने नहीं की वैकल्पिक व्यवस्था

बिलासपुर में रक्षाबंधन पर्व से पहले शुक्रवार की शाम मार्केट में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते शहर के चारों दिशाओं में जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इस दौरान सड़क जाम से लोग हलाकान होते रहे। वहीं, कई जगह एंबुलेंस फंसने से मरीज और उनके परिजनों को भी

.

दरअसल, शहर के कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। पुराने पुल सहित कई जगहों पर लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि जिन जगहों पर जाम की स्थिति निर्मित होती है, वहां यातायात व्यवस्था को सुधारने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए बेरिकेटिंग किया गया है।

बाजार में सड़कों पर व्यापारियों का कब्जा, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था।

पर्व से पहले उमड़ी भीड़, जगह-जगह लगा जाम रक्षाबंधन पर्व से पहले शुक्रवार को बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते शहर के उसलापुर से लेकर मंगला चौक, मुंगेली नाका, रायपुर रोड पर तिफरा, राजीव गांधी चौक, जरहाभाठा के साथ्र ही महामाया चौक सरकंडा, सीपत चौक, राजकिशोर नगर, मोपका से लेकर दयालबंद और गांधी चौक सहित जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान यातायात व्यवस्था बहाल करने का दावा करने वाली ट्रैफिक पुलिस भी चौक-चौराहों से गायब नजर आई।

तोरवा क्षेत्र में नालियों की सफाई का काम चल रहा है, जिसके चलते घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

बाजार में भी व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर लगी दुकानें दरअसल, इस बार यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन पर्व पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पहले से प्लानिंग नहीं की। केवल बाजार और आसपास के चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान नजर आए। लेकिन, भीड़ को देखकर जवान भी बेबस दिखे। इस बार पुलिस की अव्वयस्था के चलते शनिचरी मार्केट सहित कई जगहों पर राखी की दुकानों के साथ ही सड़कों पर ठेले व गुमटियों की भीड़ लगी रही। वहीं, सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करने की वजह से जाम की स्थिति ऐसी हो गई कि लोगों को पैदल चलने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी।

नाली निर्माण के चलते जाम, फंसी रही एंबुलेंस तोरवा क्षेत्र के लाल खदान क्षेत्र में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे से तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लाल खदान चौक और रेलवे ओवर ब्रिज पर चारों तरफ गाड़ियां फंस गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एंबुलेंस में मरीज और परिजन फंसे रहे। इस अव्यवस्था की जानकारी देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके लोग घंटों हलाकान होते रहे।

शहर के चारों दिशाओं में जाम लगने से परेशान होते रहे लोग।

ट्रैफिक पुलिस ने नहीं की वैकल्पिक व्यवस्था तोरवा क्षेत्र में नालियों की सफाई का काम चल रहा है। जेसीबी मशीन से सफाई के दौरान सड़क का एक हिस्सा बाधित हो गया, जिससे वाहनों की गति धीमी पड़ गई. थोड़ी ही देर में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और जाम कई किलोमीटर तक फैल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई कार्य शुरू करने से पहले वैकल्पिक यातायात मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। इसी तरह पर्व के दौरान भी जाम से निपटने पुलिस ने प्लानिंग नहीं की, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

रक्षा बंधन पर्व पर खरीदारी करने उमड़ी भीड़ से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था।

व्यवस्था बनाना छोड़, पुलिस सिखा रही जागरुकता का पाठ दरअसल, यातायात पुलिस सुरक्षा का वादा, रक्षा की डोर, कानून की ओर” नाम से मुहिम चला रही है। इसके माध्यम से ट्रैफिक पुलिस शहर भर में लोगों को जागरूक कर रही है। इस दौरान पुलिस की टीम और सामाजिक संगठन के लोग ये संदेश दे रहे है कि हेलमेट पहनिए, सीट बेल्ट लगाइए, ट्रैफिक सिग्नल का पालन कीजिए और मोबाइल से दूरी बनाए रखिए। लेकिन, पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस ने पहल नहीं की। लोग जाम की शिकायत करते रहे, फिर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button