छत्तीसगढ़ में 13 निगम-मंडलों में नई नियुक्तियां, महिला आयोग समेत कई बोर्डों को मिले नए अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी
छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर सुधीर गौतम, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य पद पर मनमथ नाथ शर्मा तथा छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के सदस्य पद पर श्रीमती प्रसन्ना अवस्थी की नियुक्ति की गई है।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने प्रदेश के 13 निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के 24 पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। नव नियुक्त पदाधिकारियों में गौरीशंकर श्रीवास को राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीमती ममता साहू को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। रामलाल चौहान को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। आनंद निषाद को राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। राजेश कुमार राजपूत को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया है। राजेन्द्र नायक को शाकम्भरी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। सुधीर गौतम को छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई नियुक्तियों के बाद नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ‘प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, समिति एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी जनसेवा, सुशासन और लोककल्याण के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई गति प्रदान करेंगे।’
1. छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
अध्यक्ष- गौरीशंकर श्रीवास
पता- ऋषभ रेसिडेंसी, थर्ड फ्लोर 305, नियर मेडिशाईन हॉस्पीटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
सदस्य- श्री देवशरण सेन
पता- राजीव नगर वार्ड नं. 42, बसंतपुर, राजनांदगांव
2. राज्य महिला आयोग
अध्यक्ष- डॉ. श्रीमती ममता साहू
पता- ई-5, शताब्दी नगर, गली नं. 7. तेलीबांधा, रायपुर
3. छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
अध्यक्ष- रामलाल चौहान
पता- ग्राम व पोस्ट-अमरकोट, थाना व तहसील सरायपाली, जिला महासमुंद
उपाध्यक्ष- वेदराम मनहरे
पता- ग्राम परसाडीह, तहसील- पलारी, बलौदाबाजार
सदस्य- सौरभ सिंह जागृत
पता- मुरमुंदा चौक, देवांगन मेडिकल स्टोर, मुरमुंदा, अहिवारा, दुर्ग
सदस्य- दुर्गा महेश्वर
पता- ग्राम सिंधोरा (पलारी), वार्ड नं. 14, नगर पंचायत पलारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
सदस्य- दयावंत धर बांधे
पता- ग्राम रवेली, पोस्ट चन्दनु, तहसील व जिला बेमेतरा
4. छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड
अध्यक्ष- आनंद निषाद
पता- गणेश मंदिर के पीछे, फौजी चौक, शिवानंद नगर, खमतराई जिला रायपुर
सदस्य- नेतराम निषाद
पता- ग्राम किकिरमेटा, पोस्ट- बेलहारी, तहसील- पाटन, दुर्ग
5. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल, रायपुर
अध्यक्ष- राजेश कुमार राजपूत
पता- शिक्षक कॉलोनी, कोटा, रायपुर, जिला रायपुर
सदस्य- श्रीमती सुमन मुथा
पता- 45/115, गोपाल मंदिर के सामने, सदर बाजार, रायपुर
6. शाकम्भरी बोर्ड
अध्यक्ष- राजेन्द्र नायक
पता- म.नं.-3. सेक्टर-1. सड़क नं. 1. शक्ति माता मंदिर के पास, भैया तालाब, प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर
सदस्य- बसंत पटेल
पता- ग्राम पाली, पोस्ट सिवनी 2, जिला जांजगीर-चांपा
सदस्य- प्रेमलाल पटेल
पता- मु. नवापारा कलों, पोस्ट सिंगनसरा, तहसील व थाना, जिला सक्ती
सदस्य- संतोष पटेल
पता- ग्राम समनापुर. पोस्ट कवर्धा, जिला कबीरधाम
सदस्य- प्रेम पटेल
पता- ग्राम व पोस्ट पिसीद, तहसील कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
7. छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
अध्यक्ष- सुधीर गौतम
पता- सडक नंबर 4/ए विद्युत नगर, दुर्ग
8. राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग
सदस्य- मनमय नाथ शर्मा
पता- वार्ड नंबर 17 पुराना चंदनिया पारा, जांजगीर
9. छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम
सदस्य- श्रीमती प्रसन्ना अवस्थी
पता- C/O राजेश अवस्थी, नवदुर्गा चौक, पुरानी बस्ती अमीनपारा, रायपुर, जिला रायपुर
10. रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर (छ.ग.)
उपाध्यक्ष- डॉ. जे.पी. शर्मा
पता- टावर बिल्डिंग, VLM स्कूल के पास, ओम सोसायटी सुंदर नगर, रायपुर (छ.ग.)
11. छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल
उपाध्यक्ष- किशोर महानंद
पता- शंकर नगर, गांधी नगर, रायपुर
12. गौ सेवा आयोग
उपाध्यक्ष- आनंद कुमार तिवारी (श्री राजीव लोचन दास महाराज)
पता- म.नं. 87, ग्राम धनगांव, पोस्ट अंध्यार खोर, ब्राम्हणपारा, धनगांव, जिला बेमेतरा
13. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
उपाध्यक्ष- मंगल दास ठाकुर
पता- ग्राम छुरिया डोंगरी, पोस्ट रामतराई, तह छुरिया, जिला राजनांदगांव
<












