विज्ञापन दें / सहयोग करें

नग्न कर पूरे गांव में घसीटा, लाठी-डंडे से पीटा…VIDEO: सक्ती में आपसी रंजिश में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, बेटे पर भी किया हमला – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ को सक्ती जिले में रविवार रात कुछ लोगों ने आपसी रंजिश में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घसीटते हुए बेरहमी से लाठी-डंडों और लात-घूसों से गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक, सर्वे दास महंत (45) परिवार के साथ दर्राभाठा बगरैल गांव में रहता था। गांव में ही रहने वाले रिश्तेदारों से रंजिश था। इसी रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

देखिए मारपीट की कुछ तस्वीरें

नग्न हालत में शख्स को पूरे गांव में घसीटता और जमकर मारपीट की।

कोई लात घूंसे तो कोई लाठी डंडे से मारपीट की।

खून से लथपथ हालत में छोड़कर भागे सभी आरोपी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रविवार रात सर्वे दास महंत अपने घर पर था। इस दौरान 4-5 लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घूसे और गाली-गलौज करते हुए उसे घर से बाहर निकाला। बेटे ने विरोध किया तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। बाद में उसने निर्वस्त्र किया और पूरे गांव में घसीटते हुए जमकर पीटा।

डर के मारे घर में दुबके रहे ग्रामीण

किसी ने जमकर लाठी बरसाए, तो किसी ने लात-घूसों से मारपीट की। खून से लथपथ सर्वे दास पानी पिलाने के लिए मिन्नतें मांगता रहा, लेकिन वो उसे पीटते रहे। ग्रामीण डर के मारे अपने घरों में दुबके रहे। किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं की।

मारपीट के बाद सभी भाग निकले। इधर, मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, बेटे के सिर पर गंभीर चोट आने से उसे भी एडमिट किया गया है।

अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई- पुलिस

इस पूरे मामले में डभरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कमल किशोर महतो ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है, मृतक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, परिजनों का बयान लिया जा रहा है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये मृतक का बेटा है, पिता को पीटने का विरोध किया तो सिर फोड़ दिया।

……………………

इससे जुटी यह खबर भी पढ़ें…

गैरकानूनी तरीके से तांबा-पीतल का ट्रासंपोर्ट करने से मना करने पर ड्राइवर को पीटा था।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में उत्तर प्रदेश के ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई की गई थी। ड्राइवर का आरोप है कि कबाड़ कारोबारी ने गैरकानूनी तरीके से तांबा-पीतल ले जाने का दबाव बनाया। मना करने पर फार्महाउस ले जाकर न्यूड कर दिया था। फिर 3 घंटे तक नचा-नचा कर बेल्ट से पीटा गया था। शरीर पर पेशाब भी किया था। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button