कोरिया में युवक की हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार: तालाब में मिला था शव, डीजल चोरी के पैसों को लेकर विवाद होने पर गला दबाकर मारा – koriya News
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी
कोरिया जिले के बड़कापारा में तालाब में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि डीजल चोरी के पैसे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने ही साथी युवक की गला दबा कर हत्या कर दी थी और शव को ता
.
जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2025 को बड़कापारा स्थित तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पटना पुलिस ने शव बाहर निकालकर पंचनामा कराया। शव सड़ने लगा था। मृतक काले रंग की जींस पैंट पहने हुए था। उसकी जेब में मिला आधार कार्ड देखकर पहचान सूरज, पिता रामदास गोंड़ (26 साल), निवासी चौनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
मोबाइल कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई और शव को पानी में फेंक दिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले की जांच में पुलिस ने सूरज के मोबाइल कॉल डिटेल भी निकाली।
कॉल डिटेल की जांच में पता चला कि 16 अक्टूबर को दोपहर 12.11 बजे सूरज की पत्नी लक्ष्मी ने उससे आखिरी बार बात की थी। इससे पहले उसी दिन 11.17 बजे सूरज ने रामप्रताप उर्फ पप्पू (ग्राम उजियारपुर) और उसके भाई छोटू सिंह (ग्राम जिलीबांध) से बात की थी।
संदिग्ध रामप्रताप उर्फ पप्पू की तलाश की गई, जो घटना के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल भाग गया था। पुलिस टीम उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढकर हिरासत में ले लिया।
शराब पीने के बाद हुआ विवाद, गला दबाया
पुलिस की पूछताछ में रामप्रसाद ने बताया कि 16 अक्टूबर को वह सूरज के साथ चौनपुर से नगर गया था। वहां से दोनों ट्रेन से कटोरा पहुंचे और शराब भट्ठी से शराब खरीदकर पी।
कुछ दिन पहले दोनों ने जेसीबी वाहन से डीजल चोरी कर बेचा था, जिसका ज्यादातर पैसा सूरज के पास था। पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आरोपी ने सूरज की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के तालाब में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी की मदद से मृतक का मोबाइल, बैग और उसमें रखे कपड़े घटना स्थल से बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Source link











