विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांकेर में आबकारी रेड, 66 लीटर अवैध शराब जब्त: दो आरोपी गिरफ्तार, दो गांवों में छापेमारी कर पकड़ी गई शराब बनाने की सामग्री – Kanker News



कांकेर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 66 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम माकड़ीखुना और ग्राम सिंगारभाट डूमरपारा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद कांकेर थाना से दो अलग-अलग टीमों का गठन कर दोनों स्थानों पर दबिश दी गई। महिला के कब्जे से मिली 60 लीटर शराब छापेमारी के दौरान ग्राम माकड़ीखुना निवासी मुन्नी कावड़े (46) के कब्जे से 60 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री भी जब्त की। दूसरे आरोपी से 6 लीटर शराब बरामद इसी तरह ग्राम सिंगारभाट डूमरपारा निवासी अमर सिंह कुंजाम के पास से 6 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। इसकी कीमत लगभग 600 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। कुल 66 लीटर शराब जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 66 लीटर देशी महुआ शराब, 100 रुपये नकद और शराब निर्माण सामग्री सहित कुल 6,700 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। मामले में आगे की जांच जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button