विज्ञापन दें / सहयोग करें

Murder in Delhi : शाहदरा में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, हमलावरों की पहचान के बाद तलाश शुरू

शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना अंतर्गत रानी गार्डन इलाके में 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच में हमलावरों की पहचान अमान और रहमान के रूप में की है। 

Trending Videos

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गीता कॉलोनी इलाके में एक हत्या हुई है। मृतक का नाम यश है। उसकी उम्र करीब 19 साल है। हत्यारों के जो नाम सामने आए हैं, वे अमान और रहमान हैं। 

इन दोनों लड़कों ने मिलकर यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंपा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों एक रोडरेज की घटना में शामिल थे। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमारी टीम आरोपियों की तलाश कर रही है




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button