विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े मर्डर, अज्ञात हमलावरों ने की 26 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 04:18:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 04:18:49 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े मर्डर (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े मर्डर
  2. एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची
  3. अज्ञात आरोपितों की तलाश की जा रही है

नईदुनिया न्यूज, सक्ती। जिला मुख्यालय सक्ती से लगे विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जोगरा में शुक्रवार 26 जून को एक 26 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपितों ने युवती को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपितों की तलाश की जा रही है तथा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button