विज्ञापन दें / सहयोग करें

उदंती टाइगर रिजर्व में 20 एकड़ वनभूमि पर अवैध खेती: 132 साल-बीजा के पेड़ों की गर्डलिंग कर अतिक्रमण, 7 आरोपी न्यायिक हिरासत में – Dhamtari News



गरियाबंद के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में 20 एकड़ से अधिक वनभूमि पर अवैध रूप से मक्का की खेती करने और बड़ी संख्या में पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामला उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अभयारण्य परिक्षेत्र रिसगांव के सहायक फरसगांव अंतर्गत गाताबाहरा परिसर के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक-158 का है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 132 इमारती साल, बीजा और अन्य प्रजातियों के हरे पेड़ों की गर्डलिंग (छाल निकालकर सुखाने) कर उन्हें नुकसान पहुंचाया और वनभूमि पर हल चलाकर मक्का की बुवाई कर दी। 4.129 हेक्टेयर वनभूमि पर किया अतिक्रमण उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि आरोपियों ने करीब 4.129 हेक्टेयर (20 एकड़ से अधिक) वनभूमि पर अवैध खेती की। इससे वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचा और पर्यावरण भी प्रभावित हुआ। धमतरी जिले के निवासी हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समारू (53), मयाराम (38), श्रवण (35), डोमार (55), राजेंद्र (51), राजू (47) और सरजू (44) के रूप में हुई है। सभी आरोपी धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वन विभाग का कहना है कि संरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button