विज्ञापन दें / सहयोग करें

Monsoon Session 2025 Live: राज्यसभा में उपसभापति ने दी धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

12:14 PM, 22-Jul-2025

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।  

12:02 PM, 22-Jul-2025

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। वहीं लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। हालांकि विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं। 

11:15 AM, 22-Jul-2025

विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन

बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। 

 

 

11:04 AM, 22-Jul-2025

संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में हंगामा हो गया। विपक्ष ने बिहार मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर नारेबाजी की। हंगामा होने पर लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं राज्यसभा में भी हंगामा होने पर सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल नहीं हुए और उनकी जगह उपसभापति हरिवंश ने सदन का संचालन किया। 

 

 

10:57 AM, 22-Jul-2025

इंडी गठबंधन की बैठक

मानसून सत्र को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने बैठक की। इस बैठक में संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक में राहुल गांधी के लोकसभा में बोलने और बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे को सदन में जोर-शोर से उठाने पर बात हुई। 

 

10:54 AM, 22-Jul-2025

जस्टिस वर्मा के महाभियोग प्रस्ताव पर आप का समर्थन

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ‘आज देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है, जो भारत के लिए शर्म की बात है। प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर संसद में सफाई देनी चाहिए। बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक साजिश हो रही है, जिसे रोका जाना चाहिए।’ संजय सिंह ने ये भी बताया कि उनकी पार्टी जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का दोनों सदनों में समर्थन कर रही है। 

10:46 AM, 22-Jul-2025

‘यहां कोई भी सुरक्षित नहीं’

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि ‘क्या उपराष्ट्रपति ने खुद इस्तीफा दिया या उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। ये बात सार्वजनिक होनी चाहिए। यह हैरान करने वाला है क्योंकि वे सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल रहे। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।’ 

10:43 AM, 22-Jul-2025

केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के नेता जेपी नड्डा संसद पहुंचे। 

 

10:17 AM, 22-Jul-2025

‘सिर्फ वे ही बता सकते हैं इस्तीफे की वजह’

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि ‘सिर्फ वे ही (उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़) ही जानते हैं कि इस्तीफे की क्या वजह है। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। या तो सरकार को इसके बारे में पता है या फिर खुद उन्हें। यह सरकार पर है कि वे उनका इस्तीफा स्वीकार करते हैं या नहीं।’

 

10:13 AM, 22-Jul-2025

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर बोले एमडीएमके सांसद

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर एमडीएमके के सांसद दुरई वाइको ने कहा कि ‘यह बेहद चौंकाने वाला रहा। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं।’

 




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button