विज्ञापन दें / सहयोग करें

3 बाइक को रौंदते हुए आगे निकली कार, 5 गंभीर: स्थानीय लोगों ने नशे में धुत आरोपियों को पीटा; घायल बिलासपुर रेफर – janjgir champa News

जांजगीर चांपा जिले में एक तेज रफ्तार कार 3 बाइक को रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना 21 जुलाई की रात साढ़े 8 बजे की है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम लटिया का है। बताया जा रहा है इको कार ड्राइवर नशे में था।

.

घटना में घोड़ाधार मंदिर के पास बिलासपुर की ओर से स्पीड से कार चलाते हुए आ रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे। घायलों में से एक व्यक्ति की हालत इतनी गंभीर है कि वह बोल भी नहीं पा रहा है। घटना के बाद लोगों ने कार सवार अन्य लोगों को पीटा, लेकिन ड्राइवर भाग गया।

घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर

घायलों में भागीरथी, शुभम, सागर दास, कंचन दास महंत और विनोद यादव शामिल है। घायलों को सड़क पर पड़े देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

सभी घायलों को पहले अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

कार की टक्कर के बाद दूर तक फेका गए बाइक सवार।

फरार ड्राइवर की तलाश जारी

जब लोगों को पता चला कि इको वाहन में सवार तीनों युवक नशे में थे, तो भीड़ ने उन्हें वाहन से निकालकर पीटा। कुछ घायल भी नशे की हालत में पाए गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इको वाहन में सवार आरोपियों की पूरी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फरार चालक की तलाश जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button