विज्ञापन दें / सहयोग करें

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, विशालपुर पंचायत सचिव पर कार्रवाई: बलरामपुर में सत्यापन के लिए हितग्राहियों से रिश्वत लेने का आरोप, पंचायत सचिव निलंबित – Balrampur (Ramanujganj) News


प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों से रिश्वत लेने के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज विकासखंड रामचन्द्रपुर में एक पंचायत सचिव को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत विशालपुर के सचिव बालदेव यादव पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सत्यापन के दौरान हितग्राहियों से 100-100 रुपए

.

शिकायत मिलने के बाद जनपद पंचायत स्तर पर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई। यादव का यह कार्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम-1998 के नियम-03(1)(2)(3) का उल्लंघन है।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नयनतारा सिंह तोमर ने कर्तव्य में लापरवाही के लिए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button