विज्ञापन दें / सहयोग करें

सुशासन तिहार शिविर…78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा: मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड जैसी समस्या लेकर पहुंचे थे ग्रामीण – Raipur News



सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के मंदिर हसौद में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और आवश्यक सेवाओं से जुड़े आवेदन लेकर पहुंचे। शिविर में कई विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। शिविर में कुल 381 आवेदन मिले, जिनमें से 78 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इनमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों से संबंधित प्रकरण प्रमुख रहे। मौके पर ही समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों में संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ शिविर में विभिन्न विभागों की तरफ से जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और उनके नवीनीकरण के साथ ड्राइविंग लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 14 हितग्राहियों को लाभान्वित किया, जबकि कृषि विभाग ने 3 किसानों को खाद-बीज वितरित किए। परिवहन विभाग ने 3 लोगों को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए और समाज कल्याण विभाग ने 22 पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया। राशन कार्ड, उज्ज्वला कनेक्शन और आवास की चाबी वितरित खाद्य विभाग ने 50 राशन कार्ड और 3 उज्ज्वला कनेक्शन वितरित किया। स्वास्थ्य विभाग ने 5 आयुष्मान कार्ड बनाए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 12 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर एडीएम उमाशंकर बंदे, एसडीएम अभिलाषा पैकरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा पिल्ले सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button