विज्ञापन दें / सहयोग करें

माओवादियों का लीडर गणपति गृह मंत्री अमित शाह के सामने कर सकता है सरेंडर, 10 करोड़ रुपये का है इनाम

गणपति का आत्मसमर्पण माओवादी सशस्त्र आंदोलन के लिए बड़ा झटका हो सकता है। आंदोलन में उसे ‘टीचर’ के नाम से जाना जाता था। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 11:44:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 12:00:51 PM (IST)

गणपति का पैतृक स्थान तेलंगाना के जगतियाल जिले का सारंगापुर है। – फाइल फोटो

HighLights

  1. गणपति के नेतृत्व में देश भर में कई बड़े हमले हुए और माओवादी नेटवर्क का विस्तार हुआ था
  2. माओवादियों ने 2018 में बीमारी और बुढ़ापे के कारण गणपति को महासचिव के पद से हटाया था
  3. ऑपरेशन कगार के बाद वह नेपाल में छिपा हुआ था, जिसे पिछले दिनों वहां से पकड़ा गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। लगभग पांच दशक तक माओवादी आंदोलन का नेतृत्व करने वाला मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर सकता है। गणपति देश का सबसे वांछित माओवादी हिंसक है, जिस पर कई राज्यों को मिलाकर लगभग 10 करोड़ रुपये का इनाम है।

गणपति ने पांच दशक तक देश में सशस्त्र माओवादी आंदोलन का नेतृत्व किया और 2018 में बीमारी और बुढ़ापे के कारण महासचिव के पद से हट गया था। ऑपरेशन कगार के बाद वह नेपाल में छिपा हुआ था, जिसे पिछले दिनों वहां से पकड़ कर भारत लाया गया था।

टीचर के नाम से जाना जाता था

विशेषज्ञों का मानना है कि गणपति का आत्मसमर्पण माओवादी सशस्त्र आंदोलन के लिए बड़ा झटका हो सकता है। उसके नेतृत्व में देश भर में कई बड़े हमले हुए और माओवादी नेटवर्क का विस्तार हुआ। आंदोलन में उसे ‘टीचर’ के नाम से जाना जाता था।

हाल ही में, जब माओवादी नेता देवजी, चोक्का राव, मल्लाजी रेड्डी और अन्य ने आत्मसमर्पण किया, तब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, तेलंगाना डीजीपी, आइजीपी और एसआईबी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक कर गणपति के संभावित आत्मसमर्पण पर चर्चा की। गणपति का पैतृक स्थान तेलंगाना के जगतियाल जिले का सारंगापुर है। उसकी पत्नी सुजाता भी कथित तौर पर आंदोलन से जुड़ी हुई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button