विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में माँ योग योगेश्वरी यती जी का प्रवास: 7 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास की होगी शुरुआत, कई कार्यक्रमों में देंगी मार्गदर्शन – Raipur News



महामंडलेश्वर माँ योग योगेश्वरी यती जी 8 अप्रैल से 7 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर सनातन समाज में उत्साह का माहौल है। सुबह 10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पूर्णकालिक संघ प्रचारक विजय देवांगन भी उनके साथ रहेंगे। डा. ओमप्रकाश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ योग योगेश्वरी यती जी सनातन परंपरा की एक साधिका, दिव्य हीलर और आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने माँ काली को आराध्य मानते हुए भगवान शिव की उपासना में स्वयं को समर्पित किया है। 12 वर्षों तक अखंड धूना जलाकर महामृत्युंजय मंत्र की हवनात्मक साधना, दीर्घ मौन व्रत तथा गंगा-यमुना तटों और हिमालय क्षेत्र में कठोर तपस्या उनकी साधना का प्रमुख हिस्सा रही है। बिलासपुर और अमरकंटक भी होगी रवाना प्रवास के दौरान राजीव लोचन श्रीवास्तव के संयोजन में गौसेवा आयोग और योग आयोग के तत्वावधान में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके पश्चात वे श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन कर संध्या आरती में शामिल होंगी। वहीं, योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निवास पर रात्रि भोजन का कार्यक्रम रखा गया है। डा. ओमप्रकाश देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अप्रैल को माँ योग योगेश्वरी यती जी बिलासपुर और अमरकंटक सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों के प्रवास पर रवाना होंगी। उन्होंने सभी सनातन समाज के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ के दर्शन और आशीर्वाद का लाभ लें, जिनके सान्निध्य में जीवन को नई दिशा और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button