विज्ञापन दें / सहयोग करें

एलुमिना प्लांट के एजीएम की सड़क हादसे में मौत: नेशनल हाईवे 43 में क्रेटा की ट्रक से टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम – Ambikapur (Surguja) News



नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग में बीती शाम लुचकी घाट के पास तेज रफ्तार में क्रेटा कार व ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में क्रेटा सवार कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट के एजीएम घायल हो गए। घायल एजीएम को हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे 43 में बीती शाम करीब 6 बजे लुचकी घाट के पास तेज रफ्तार में क्रेटा कार एवं ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। क्रेटा कार सवार राजेश मिश्रा (45 वर्ष) मां कुदरगढ़ी एलुमिना प्लांट बैलकोटा में एजीएम के पद पर पदस्थ थे। वे ड्यूटी समाप्त होने के बाद अंबिकापुर निवास लौट रहे थे। हादसे में राजेश मिश्रा घायल हो गए। इलाज के दौरान मौत
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कुछ राहगिर युवकों ने क्रेटा सवार राजेश मिश्रा को बाहर निकाला और इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल में दाखिल कराया। उन्हें इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान राजेश मिश्रा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बीती शाम 6.38 बजे राजेश मिश्रा की पत्नी सरस्वती मिश्रा ने उन्हें फोन किया। राजेश मिश्रा ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने पत्नी को हॉस्पिटल आने के लिए कहा। राजेश मिश्रा पहले मामूली घायल दिख रहे थे, बाद में उनकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों के अनुसार उनके सीने में गंभीर चोट आई थी। संभवतः हादसे के दौरान उन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहना था, जिसके कारण एयरबैग नहीं खुला और उनके सीने में गंभीर चोट आई, जो उनकी मौत का कारण बनीं। पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। राजेश मिश्रा मूलतः एकता चौकी लक्ष्मीनगर रायपुर के निवासी थे। उनके पार्थिव शरीर को रायपुर ले जाया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button