विज्ञापन दें / सहयोग करें

ट्रक से कारोबारी को कुचलने का LIVE VIDEO: रोड-क्रॉस करते वक्त टक्कर मारी, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया, घर से 30 मीटर दूर हादसा – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सोमवार शाम सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार व्यवसायी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई। व्यवसायी बाइक में कुछ सामान लोड कर घर से निकले थे और घर से बमुश्किल 30 मीटर दूर पर यह हादसा हुआ। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर से व्यवसायी नीचे गिर गया, ट्रक उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया। घटना नमनाकला रिंग रोड की है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए हादसे की 3 तस्वीरें अब जा​निए कैसे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, रिंगरोड नमनाकला निवासी व्यवसायी प्रह्लाद सोनी (50) सोमवार शाम बाइक में कुछ सामान लोड कर घर से निकले। वे अपने घर से आगे रिंगरोड क्रॉस कर बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। सड़क पार करते समय जैसे ही उन्होंने डिवाइडर क्रॉस किया, गांधी चौक से बस स्टैंड जा रहे ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान उनका सिर ट्रक के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। CCTV में कैद हुआ हादसा हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही रुक गई, जिससे लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा और भीड़ हटाकर सड़क पर फिर से गाड़ियों की आवाजाही शुरू करवाई। घटनास्थल से कुछ दूर पर एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरा हादसा कैद हो गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार व्यवसायी ने रोड क्रॉस करने से पहले रुककर पीछे से आ रहे ट्रेलर के गुजरने का इंतजार किया। ट्रेलर के गुजरने के बाद उन्होंने फिर डिवाइडर क्रॉस किया। डिवाइडर क्रॉस करते ही वे दूसरी ओर से आ रही ट्रक से टकराकर गिर पड़े और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। रिंगरोड में लगातार हो रहे हादसे अंबिकापुर रिंगरोड में भारी वाहनों के कारण यातायात का भारी दबाव है। शहर के बीच से गुजरी रिंगरोड में लगातार हादसे हो रहे हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ी हुई है। …………………….. ये खबर भी पढ़ें… हाईवा-कार की टक्कर…2 की मौत का LIVE VIDEO:शराब पार्टी कर घूमने निकले थे 4 दोस्त, ब्रेक लगाते ही टर्न होकर हाईवा से टकराई कार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार मुरुम लोड हाईवा से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक-युवती की मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक लगाने की वजह से कार बेकाबू हो गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button