विज्ञापन दें / सहयोग करें

क्लास में पढ़ाना छोड़कर आपस में भिड़े सरकारी टीचर, जमकर हुई पटका-पटकी, डरे छात्र, देखिए Viral Video

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला स्थित धारासिव शासकीय विद्यालय के दो शिक्षक चलती कक्षा में बच्चों के सामने आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। डर के मारे क्लास में पढ़ रहे बच्चे भाग खड़े हुए। दोनों शिक्षकों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो।

Publish Date: Fri, 12 Sep 2025 02:45:41 PM (IST)

Updated Date: Fri, 12 Sep 2025 03:03:39 PM (IST)

आपस में भिड़े सरकारी टीचर

HighLights

  1. क्लास में पढ़ाते हुए आपस में भिड़े सरकारी टीचर
  2. डर के मारे क्लास ने निकलकर बाहर भागे बच्चे
  3. शिक्षकों के मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शाला धारासिव में एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जिसमें दो शिक्षक कक्षा में आपस में भिड़ गए। यह घटना छात्रों के सामने हुई, जिससे बच्चे भयभीत होकर कक्षा से भागने लगे। इस झगड़े ने कक्षा का माहौल पूरी तरह से बिगाड़ दिया और पढ़ाई ठप हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हिंदी शिक्षक मनोज कश्यप कक्षा में पढ़ा रहे थे, तभी शिक्षक विनीत दुबे वहां पहुंचे और मनोज कश्यप को पढ़ाने से मना किया। इसके बाद बहस शुरू हुई, जो जल्द ही गाली-गलौच और हाथापाई में बदल गई। छात्रों ने बताया कि गाली-गलौच की शुरुआत विनीत दुबे ने की थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों शिक्षक आपस में मारपीट करने लगे, जिसमें दोनों को चोटें भी आईं।

इस घटना का वीडियो स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दोनों शिक्षकों की मारपीट दिखाई दे रही है। फुटेज में बच्चों को डर के मारे कक्षा से बाहर भागते हुए देखा जा सकता है। शिक्षकों और अभिभावकों ने बताया कि विनीत दुबे का व्यवहार लंबे समय से विवादास्पद रहा है। वे पहले भी सहकर्मियों के साथ झगड़े कर चुके हैं। बीडीओ ने कहा कि यदि प्राचार्य की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Teacher Drink Liquor : शराब के नशे में क्लास के अंदर सोते मिले टीचर, वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि मामले में दोनों शिक्षकों ने आपस में समझौता कर लिया है। वहीं मामले में बीडीओ ने दोनों शिक्षकों की क्लास लगाई है। दोनों शिक्षकों की तरफ से भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कही गई है। बीडीओ ने दोनों शिक्षकों को चेतावनी दी है कि ऐसा होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button