विज्ञापन दें / सहयोग करें

GT vs RR: पहले रियान पराग और अब संजू सैमसन, राजस्थान रॉयल्स ने दोहराई वही गलती; बीसीसीआई ने पूरी टीम को दी सजा


आईपीएल 2025 में धीमी ओवर गति के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को इसकी सजा भुगतनी पड़ी है। दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच गंवाने के बाद सैमसन को एक और झटका लगा है। बीसीसीआई ने उन पर मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गुजरात ने राजस्थान को इस मैच में 58 रन से करारी शिकस्त दी थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 217 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 19.2 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। साई सुदर्शन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।




Trending Videos

IPL 2025: First Riyan Parag and now Sanju Samson, Rajasthan Royals repeated same mistake, BCCI imposed fine

2 of 6

सैमसन और रियान पराग
– फोटो : IPL/BCCI


सैमसन के अलावा बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना

आईपीएल ने जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर 23 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी। चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए सैमसन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’ बयान में यह भी कहा गया, ‘इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया जाएगा।’


IPL 2025: First Riyan Parag and now Sanju Samson, Rajasthan Royals repeated same mistake, BCCI imposed fine

3 of 6

रियान पराग
– फोटो : PTI


सैमसन से पहले पराग पर लगा था जुर्माना

सैमसन से पहले रियान पराग पर भी धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। पराग ने राजस्थान के शुरुआती तीनों मैच में कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी। तब सैमसन चोटिल थे। गुजरात की टीम पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ सातवें स्थान पर है।


IPL 2025: First Riyan Parag and now Sanju Samson, Rajasthan Royals repeated same mistake, BCCI imposed fine

4 of 6

रजत पाटीदार
– फोटो : PTI


पांच कप्तानों पर लगा जुर्माना

यह इस साल अब तक खेले गए 23 मैचों में पांचवीं बार है जब किसी टीम के कप्तान पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है। बीसीसीआई ने सत्र शुरू होने से पहले नियमों में ढिलाई दी थी। कप्तानों को बैन करने के प्रावधान को हटा दिया गया था। उसके बाद धीमी ओवर गति के लिए इसी सत्र की शुरुआत में मुंबई के कप्तान हार्दिक पर, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग पर और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।


IPL 2025: First Riyan Parag and now Sanju Samson, Rajasthan Royals repeated same mistake, BCCI imposed fine

5 of 6

हार्दिक पांड्या
– फोटो : ANI


पिछले सत्र में हार्दिक ने की थी गलती

हार्दिक को पिछले सत्र में टीम के आखिरी मैच के दौरान धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित किया गया था। इस वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने अब निलंबन के नियम को हटा दिया है और सिर्फ जुर्माने से काम चलाया जाएगा। इस सत्र की शुरुआत से पहले आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कप्तानों के साथ मीटिंग की थी और प्रतिबंध के नियम को हटाने का फैसला लिया था। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि धीमी ओवर गति के लिए कप्तानों को डिमेरिट अंक दिए जाएंगे और जुर्माना लगाया जाएगा। प्रतिबंध केवल गंभीर मामलों में ही लगाया जाएगा।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button