विज्ञापन दें / सहयोग करें

ऑनलाइन साड़ी खरीदते ही खाते से 64 हजार गायब: खैरागढ़-पुलिस ने मुंबई में 7 दिन रेकी की, तब पकड़ाए आरोपी; 50 करोड़ का लेनदेन मिला – Chhattisgarh News

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े और लोगों की तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा इसकी शिकार हुई है। वसुधा सिन्हा ने ऑनलाइन साड़ी खरीदी थी, पेमेंट करने के बाद 64 हजार रुपए खाते से कट गए।

.

मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के थाने में शिकायत के बाद पुलिस जब एक्टिव हुई तो पता चला कि ठगी का बहुत बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था। गिरोह मुंबई से इस शॉपिंग पेज का संचालन कर रहे थे और देशभर में ठगी कर रहे थे।

जांच में सामने आया है कि गिरोह ने 100 से ज्यादा फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाते बना रखे थे। जिसमें करीब 50 करोड़ का लेनदेन हुआ था। खैरागढ़ पुलिस ने मुंबई में एक हफ्ते तक रेकी की तब जाकर 8 आरोपियों को पकड़ा है। आगे और कार्रवाई जारी है।

खैरागढ़ पुलिस ने मुंबई में एक हफ्ते तक रेकी की तब जाकर 8 आरोपियों को पकड़ा है।

ये है पूरा मामला

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा वसुधा सिन्हा ने खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ‘चिकन कारी’ नामक पेज से साड़ी खरीदी थी। भुगतान करने के बाद उनके साथ 64 हजार रुपए की ठगी हुई।

खैरागढ़ साइबर सेल ने इंस्टाग्राम पेज, पेमेंट ऐप और बैंक खातों की जांच की। जांच में सामने आया कि इस ठगी के पीछे मुंबई के डोम्बिवल्ली और कल्याण में सक्रिय एक बड़ा गिरोह था।

यह गिरोह इंस्टाग्राम पर फर्जी साड़ी शॉपिंग पेज बनाकर देशभर के लोगों को ठग रहा था। इसके अलावा, वे ‘100 बुक’ नामक एक ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप भी चला रहे थे, जिसका उपयोग ठगी के बड़े गोरखधंधे के लिए किया जा रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सिम कार्ड, बैंक पासबुक जब्त किए है।

बैंक खातों से करीब 50 करोड़ का लेनदेन

पुलिस की जांच में पता चला कि गिरोह ने 100 से अधिक फर्जी सिम कार्ड और बैंक खाते बना रखे थे। इन्हीं के माध्यम से लगभग 50 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ था।

पुलिस टीम ने मुंबई में सात दिनों तक डेरा डाला और रेकी की। टीम ने खुद को डिलीवरी ब्वॉय के रूप में प्रस्तुत कर इलाके में जानकारी जुटाई। इसके बाद, डोम्बिवल्ली के दो फ्लैटों में एक साथ छापा मारा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. गौतम परमानंद (23 साल) महाराष्ट्र का रहने वाला।
  2. पवन सुरूसे (25 साल) महाराष्ट्र।
  3. विनायक मोरे (24 साल) महाराष्ट्र।
  4. अमित मोरे (25 साल) महाराष्ट्र।
  5. रामचन्द्र चौके (21 साल) महाराष्ट्र।
  6. अमोल दिवनाने (24 साल) महाराष्ट्र।
  7. अभिषेक डंबडे (24 साल) महाराष्ट्र।
  8. मनोज मुखिया (23 साल) बिहार।

नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश की जा रही है।

बिहार और महाराष्ट्र के रहने वाले है आरोपी

सभी आरोपी महाराष्ट्र और बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 5 लैपटॉप, 14 मोबाइल, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड जब्त किए हैं।

खैरागढ़ पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लिंक की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों पर संगठित अपराध और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

……………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

‘फेक-अकाउंट होल्डर-APK’ साइबर ठगों का नया टारगेट: रायपुर में कारोबारी सुबोध सिंघानिया के नाम पर बैंक-अफसर फंसे, 6 पैटर्न से समझें ठगी के तरीके

‘फेक-अकाउंट होल्डर-APK’ साइबर ठगों का नया टारगेट।

रायपुर के जाने-माने बिल्डर सुबोध सिंघानिया के नाम पर साइबर ठगों ने 8 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने खुद को सिंघानिया बताकर पहले बैंक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर से फोन पर संपर्क किया। फिर वॉट्सऐप ग्रुप में सुबोध सिंघानिया का लेटरहेड भेजा और रकम को कोलकाता स्थित एक निजी खाते में ट्रांसफर करवाया। पढ़ें पूरी खबर…


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button