विज्ञापन दें / सहयोग करें

Korba: बेडरूम में बेबी कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, कांप उठे लोग, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

CG News: मानसून के एक्टिव होते ही छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सांप दिखाई देने लगे हैं। ताजा मामला रामनगर का है, जहां एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने घर के बेडरू में बेबी कोबरा को देखा। इसके बाद इसकी सूचना सर्प मित्र की टीम को दी गई। टीम के सदस्यों ने रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित स्थान में छोड़ा।

By Mohan Kumar

Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 04:42:43 PM (IST)

Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 04:52:24 PM (IST)

कोरबा में बेडरूम में मिला बेबी कोबरा

HighLights

  1. कोरबा में बेडरूम में मिला बेबी कोबरा
  2. सर्प मित्र जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू
  3. कोरबा के रामनगर का है मामला

नईदुनिया न्यूज, कोरबा: मानसून की सक्रियता के साथ रहवासी क्षेत्रों में सांप दिखाई देने लगे हैं। शहर के रामनगर में निवासरत एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने घर के बेडरूम में बेबी कोबरा को देखा। इसकी सूचना सर्प मित्र की टीम को दी गई। टीम के सदस्यों ने रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित स्थान में छोड़ा।

वहीं अब सांपों के अंडों से बच्चे भी बाहर निकलने लगे हैं। ताजा मामला रामनगर का है, जहां ललित साहू का परिवार निवासरत है। उनके घर के एक कमरे में कही से एक बेबी कोबरा घुस कर एक किनारे बैठ गया। जैसे ही घर वालों की नजर कोबरा के बच्चे पर पड़ी तो लोग डर से कांप उठे, जिसके फौरन बाद इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दिया।

बेबी कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू

उन्होने टीम के सदस्य राजू बर्मन को भेजा, जिनके सहयोग से बेबी कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सर्प मित्र ने बताया कि आस पास ही फीमेल कोबरा ने कही अंडे दिए होंगे जो विकसित होने के पश्चात अब अंडों से बच्चे बाहर निकलना चालू हो गया हैं। आसपास के लोगों को सावधान रहने की ज्यादा जरूरत हैं, इसके बाद बेबी कोबरा को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

सांप रेस्क्यू में बरतनी चाहिए सावधानी

जितेंद्र सारथी ने बताया इस वर्ष का यह बेबी कोबरा का पहला रेस्क्यू था और अब लगातार सभी अलग-अलग सांपों के बच्चे मिलेंगे। बड़े सांपों को रेस्क्यू से जितनी सावधानी बरतनी चाहिए उससे कही ज्यादा सांप के बच्चों को रेस्क्यू करते समय बरतना चाहिए। उन्होने बताया कि सांप के बच्चे बेहद ही आक्रामक होते हैं और डर के कारण काटते समय पूरा जहर शरीर में छोड़ देते हैं। इस वजह से सपोलों से ज्यादा डर रहता है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button