विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में फिर चाकूबाजी: मौदहापारा में युवक पर हमला, गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस – Raipur News



राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की रात को मौदहापारा थानाक्षेत्र में मामूली विवाद के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल का नाम मोहम्मद हाशिम बताया है। युवक को चाकू मारने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला बुधवार की रात नौ बजे पुलिस को मौदहापारा में चाकूबाजी होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से युवक को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक का इलाज जारी है। आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button