विज्ञापन दें / सहयोग करें

Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

10:32 AM, 04-Aug-2025

‘सभी के लिए यह बहुत दुखद सूचना’

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, “…हम सभी के लिए यह बहुत दुखद सूचना है। परिवारजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।”

10:31 AM, 04-Aug-2025

‘सामाजिक क्षति के साथ-साथ, वैचारिक आंदोलन की भी बौद्धिक क्षति’

JDU नेता नीरज कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, ‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन केवल एक व्यक्ति नहीं थे, समाज का ऐसा तबका जो जीवन की चुनौतियों से जूझता है, समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाला व्यक्ति, आदिवासी समुदाय जिसकी अस्मिता की रक्षा करते हुए और सामाजिक संघर्ष को झेलते हुए वे राजनीति के मुकाम पर पहुंचे, लेकिन साथ ही साथ उन्होंने आदिवासी समुदाय को राजनीतिक स्वाभिमान के रूप में स्थापित करने का काम किया। शिबू सोरेन JMM के संस्थापक थे। उनका निधन सामाजिक क्षति के साथ-साथ, वैचारिक आंदोलन की भी बौद्धिक क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’

10:21 AM, 04-Aug-2025

‘शिवसेना और हमारा पूरा परिवार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है’

शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, ‘शिबू सोरेन को हम हमेशा याद करते हैं। जिस राज्य से वे आते हैं और जिस राज्य से उनका नेतृत्व है, वह झारखंड आदिवासी राज्य है… वहां के आदिवासी समुदाय के लिए शिबू सोरेन भगवान से कम नहीं थे… शिबू सोरेन राज्यसभा के सदस्य हैं और उनकी सीट मेरे ठीक बगल में है… मैं हमेशा उनकी पार्टी के सांसदों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछता रहता था… शिवसेना और हमारा पूरा परिवार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है…’

10:21 AM, 04-Aug-2025

‘राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति’

भाजपा नेता रोशन लाल चौधरी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कहा, “…यह राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। भगवान उनको अपने चरणों में स्थान दें यही प्रार्थना हम भगवान से करते हैं।”

10:17 AM, 04-Aug-2025

झारखंड में शोक की लहर

शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था। उनके पार्थिव शरीर को झारखंड लाने की तैयारी चल रही है। शिबू सोरेन का जन्म 1942 में हुआ था। उनका पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा गांव है।

10:14 AM, 04-Aug-2025

Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shibu Soren Passed Away News Live Updates in Hindi: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन सोमवार को हो गया। इसकी जानकारी उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दी है। उन्होंने लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। 


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button