रायपुर के अभनपुर में लगा राजस्व शिविर: 40 आय प्रमाण पत्र हुए जारी, फौती नामांतरण के 3 मामलों में आदेश, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान – Raipur News
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तहसील अभनपुर के ग्राम पचेड़ा में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे लोगों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। शिविर के दौरान हल्का पटवारी ने 40 आय प्रमाण पत्र जारी किए। इसके अलावा कुल 13 नए आवेदन आए, जिनमें से 3 मामलों में फौती नामांतरण के आदेश दिए गए। अधिकारियों ने अन्य आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। नक्शा और रकबा त्रुटि सुधार, सीमांकन और डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका से जुड़े आवेदनों के लिए संबंधित लोगों को तहसील कार्यालय में आवेदन देने के निर्देश दिए गए। राजस्व शिविर से ग्रामीणों को अपने गांव में ही सुविधाएं मिलीं और कई प्रकरणों का त्वरित निराकरण संभव हो सका।
Source link
Follow Us












