जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत 7 गौवंशों को बचाया, एक आरोपी गिरफ्तार
जशपुर पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद के तहत थाना आस्ता क्षेत्र में 7 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। आरोपी रामसाय राम (62 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मवेशियों को झारखंड ले जाने की कोशिश को नाकाम किया। आरोपी के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद मवेशियों को कब्जे लें लिया गया।
अब तक ऑपरेशन शंखनाद के तहत 730 से अधिक गौवंशों को बचाया गया है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
Follow Us











