Jammu Kashmir ByPoll Result Live: नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा आगे, बडगाम में नेकां के सैयद महमूद को बढ़त
09:25 AM, 14-Nov-2025
बडगाम में नेकां के आगा सैयद महमूद आगे
बडगाम उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती में पहले राउंड में जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद महमूद अल-मोसावी आगे हैं।
09:05 AM, 14-Nov-2025
नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा आगे
नगरोटा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती में पहले राउंड के रुझानों में भाजपा की देवयानी राणा आगे हैं, जबकि जम्मू और कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के हर्ष देव सिंह उनसे पीछे हैं।
08:51 AM, 14-Nov-2025
नगरोटा सीट भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद हुई थी खाली
नगरोटा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। यह सीट भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली हुई थी और उपचुनाव 11 नवंबर को हुए थे।
08:07 AM, 14-Nov-2025
बडगाम में 17 प्रत्याशी मैदान में
बडगाम के विस्थापितों के लिए उधमपुर में बनाए गए मतदान केंद्र में 11 वोट पड़े। यहां 27 मतदाता हैं जिनमें से 11 लोग पहले ही डाक मतपत्र से वोट डाल चुके थे। बडगाम में 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।
07:47 AM, 14-Nov-2025
नगरोटा में 73 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया
नगरोटा में 73 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। यहां 97,980 मतदाता हैं। बडगाम में 1,26,025 मतदाताओं में से 63,000 से अधिक ने मतदान किया। नगरोटा सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव लड़े।
07:04 AM, 14-Nov-2025
पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना
नगरोटा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जम्मू शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। इस सीट पर 75.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। बडगाम में ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मतगणना केंद्र बनाया गया है। इस सीट पर 50.02 फीसदी वोटिंग हुई है।
06:31 AM, 14-Nov-2025
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा
मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके लिए अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और स्थानीय सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
06:05 AM, 14-Nov-2025
बिना पहचानपत्र नो एंट्री
बिना पहचानपत्र के कोई भी मतगणना केंद्र में नहीं जा सकेगा। स्टॉफ को मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मतगणना केंद्र में ले जाने की इजाजत नहीं है।
05:23 AM, 14-Nov-2025
Jammu Kashmir ByPoll Result Live: नगरोटा में भाजपा की देवयानी राणा आगे, बडगाम में नेकां के सैयद महमूद को बढ़त
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा और बडगाम विधानसभा उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू होगी और 9:00 बजे से शुरुआती रुझान आने लगेंगे। उम्मीद है कि दोपहर 12 बजे से पहले अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना में लगाए गए अधिकारी और कर्मचारी सुबह 6:30 बजे केंद्रों में पहुंच जाएंगे।
Source link













