भाटापारा के लटूरिया मंदिर से निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा: 27 जून को पुरी की तरह निकलेगी यात्रा, 10-15 किमी का सफर तय करेगा रथ – baloda bazar News
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा में 27 जून 2025 को लटूरिया जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकलेगी। इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं रथ में विराजमान होंगी।
.
यह धार्मिक परंपरा 122 वर्षों से अबाधित रूप से जारी है। यात्रा दोपहर 12 बजे महाआरती और महाप्रसाद के भोग के बाद 1 बजे प्रारंभ होगी। रथ यात्रा भाटापारा के प्रमुख मार्गों से होते हुए 10-15 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
लटूरिया मंदिर की स्थापना लटूरिया दास महाराज ने की थी। मंदिर में स्थापित तीनों देवताओं की मूर्तियां चंदन काठ की हैं। लटूरिया महाराज इन मूर्तियों को 610 किलोमीटर दूर पुरी से पैदल लाए थे। वर्तमान में मंदिर की देखरेख चौथी पीढ़ी के पुजारी जगदीश वैष्णव कर रहे हैं।
भाटापारा को धार्मिक आयोजनों के कारण धर्मनगरी कहा जाता है। यहां 106 वर्षों से रामलीला और 90 वर्षों से अखंड रामनाम सप्ताह का आयोजन होता है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तरह यहां भी प्रसाद और भंडारे की कोई कमी नहीं रहती। पहले लकड़ी के रथों का उपयोग होता था, अब लोहे के रथों से यह परंपरा निभाई जा रही है।
Source link













