विज्ञापन दें / सहयोग करें

17 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार: ओडिशा का गांजा लेकर जा रहे थे उत्तर प्रदेश, स्टेशन में दौड़ाकर पुलिसकर्मियों ने पकड़ा – Raipur News



ओडिशा से गांजा लाकर उसे उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों ने रायपुर रेलवे स्टेशन में घेराबंदी करके पुलिस ने दबोचा। आरोपियों से 17 किलो गांजा पुलिसकर्मियों ने जब्त किया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा राघवेन्द्र सिंह और झम्मन सिंह बताया जा रहा है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला गुढ़ियारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली, कि प्लेटफार्म नंबर 7 पर दो तस्कर गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जाने की तैयारी कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने आरपीएफ की टीम के साथ मिलकर आरोपियों को घेराबंदी करके पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राघवेंद्र सिंह (22) निवासी कानपुर देहात और झम्मन सिंह (38) निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 17 किलो 949 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 9 लाख 27 हजार रुपए आंकी गई है। नॉर्थ जोन की टीम ने लिया एक्शन आरोपियों पर कार्रवाई रायपुर नॉर्थ जोन के पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देश पर की गई है। आरोपियों पर केस दर्ज करके उनसे पूछताछ की गई और उनके नेटवर्क में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। विवेचना अधिकारियों का कहना है, कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button