विज्ञापन दें / सहयोग करें

इंदिरा आवास योजना घोटाला: 426 खातों में आधार बदलकर 79 लाख का गबन, अधिकारी के खिलाफ 3000 पेज की चार्जशीट पेश – Raipur News



इंदिरा आवास योजना के तहत गरीबों के घर बनाने के लिए आई सरकारी राशि में घोटाले के मामले में ACB-EOW ने कोरबा के तत्कालीन परियोजना अधिकारी गौरव शुक्ला के खिलाफ 3000 पेज की चार्जशीट पेश की है। आरोप है कि हितग्राहियों के बैंक खातों में आधार और मोबाइल नंबर बदलकर सरकारी रकम निकाल ली गई। जांच में सामने आया है कि अपने पद का दुरुपयोंग करते हुए अधिकारी ने हितग्राहियों के बैंक खातों से 79 लाख रुपए की रकम निकाल ली गई। बैंक के सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर 426 हितग्राहियों के खातों से रकम निकाली। ऐसे किया गया घोटाला आरोपी गौरव शुक्ला ने इंदिरा आवास योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के हितग्राहियों के बैंक खातों, जिनमें अधिकांश खाते डिएक्टिव (Dormant) थे, को बैंक कर्मचारियों की स्टाफ आईडी का दुरुपयोग कर दोबारा सक्रिय कराया। इसके बाद हितग्राहियों के आधार नंबर हटाकर उनकी जगह अपने, अपने पिता, माता, पत्नी और पुत्र के आधार नंबर लिंक (सीड) कर दिए। इसके बाद AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) के माध्यम से अपने बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग कर हितग्राहियों के खातों की राशि सीधे अपने खातों में ट्रांसफर करता रहा। 426 खातों में 620 बार आधार सीडिंग में बदलाव जांच में पाया गया कि 9 अलग-अलग स्टाफ यूजर आईडी का उपयोग कर 426 खातों में 620 बार आधार सीडिंग में बदलाव किया गया। इनमें अधिकांश बदलाव बिना आधार कार्ड के फिजिकल सत्यापन के दर्ज किए गए। और जांच में यह भी सामने आया कि कुछ एंट्रियां बैंक के फिनेकल सिस्टम और कियोस्क ऑपरेटर आईडी का उपयोग कर भी की गई थीं। 2010-11 में इंदिरा आवास योजना के तहत मिली थी राशि जांच में पता चला कि साल 2010-11 में इंदिरा आवास योजना के तहत कोरबा जिले के अलग-अलग गांवों के गरीब परिवारों के लिए जारी की गई सरकारी राशि को वर्ष 2017 में फर्जी तरीके से अपने खातों में ट्रांसफर कर लिया गया। आरोपी गौरव शुक्ला पर आरोप है कि उसने दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के भोले-भाले हितग्राहियों के खातों से करीब 79 लाख रुपए का गबन किया। जांच पूरी होने के बाद ACB-EOW ने आरोपी गौरव शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत स्पेशल कोर्ट कोरबा में करीब 3000 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button