विज्ञापन दें / सहयोग करें

ब्लाइंड मर्डर मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए रची गहरी साजिश, नाले के पास फेंका था शव | 6 accused arrested in blind murder case

प्रारंभिक जांच में मृतक के परिजनों और गांव के लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें यह जानकारी सामने आई कि मृतक को आखिरी बार 2 जून की रात गांव के ही सत्यनारायण सिदार के घर देखा गया था।

ऐसे मिला सबूत

संदेह की सुई तब घूमी जब कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किशन सिदार उर्फ भूरू नामक युवक गांव के नाले की रेलिंग पर पानी छिड़कते हुए देखा गया था। पुलिस द्वारा भूरू से सघन पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सत्यनारायण सिदार के कहने पर मृतक जलेश्वर के खून से सने जूते और नाले की रेलिंग पर पानी डालकर सबूत मिटा रहा था। इस खुलासे के बाद जब पुलिस ने सत्यनारायण को फिर से कड़ाई से पूछताछ की। इस बीच उसने कबूल किया कि 2-3 जून की रात वह और उसका भाई कृपाराम सिदार झगड़ा हो रहे थे।

उसी समय जलेश्वर बीच बचाव करने आया था, जिसे सत्यानारायण ने अपने ही घर के आंगन में टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे मृत समझकर घर के लोगों ने घटना को एक्सीडेंट का रूप देने की साजिश रची गई।
यह भी पढ़ें

पुलिस ने होटलों पर की छापेमारी, संदिग्ध हालत में पकड़े गए कपल, आगे क्या हुआ जानिए?

इस साजिश में सत्यनारायण के साथ उसके भाई कृपाराम, डिलेश्वर, भाभी लक्ष्मीन सिदार और एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था। इन सभी ने मिलकर घायल जलेश्वर को घर के पीछे से उठाकर गांव के नाले के पास ले जाकर लिटा दिया और फिर किशन सिदार उर्फ भूरू को रुपए का लालच देकर छिड़काव मशीन से खून के सबूत मिटवाए।

आरोपियों को भेजा जेल

कोतरारोड़ पुलिस ने सभी 6 आरोपियों किशन सिदार उर्फ भूरू (22), लक्ष्मीन सिदार (35), डिलेश्वर सिदार (40), सत्यनारायण सिदार (29), कृपाराम सिदार (32) और विधि से संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा है। इनके खिलाफ धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त टांगी, खून साफ करने में प्रयुक्त कीटनाशक छिड़काव मशीन समेत घटना में पहने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button