राजनांदगांव में गणेश विसर्जन झांकी आज रात से: 35 झांकियां निकलेंगी, एक लाख दर्शक जुटेंगे; 800 पुलिसकर्मी तैनात – Rajnandgaon News
राजनांदगांव में आज रात 8 बजे से गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन होगा। इस दौरान करीब एक लाख से अधिक दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
.
शहर में कुल 35 झांकियां निकलेंगी। समिति मंडल की झांकी में गजेंद्र मोक्ष का प्रसंग दिखाया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भी एक विशेष झांकी तैयार की गई है। सभी झांकियों का विसर्जन अगली सुबह मोहारा कुंड में किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। शनिवार शाम 6 बजे से रविवार सुबह 9 बजे तक फरहद चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, मोहारा बायपास, गठुला और सीआईटी बायपास से शहर की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहनों का आवाजाही प्रतिबंधित रहेगा।
अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था
दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। डोंगरगांव और बालोद से आने वाले वाहनों के लिए साइंस कॉलेज, गुजराती स्कूल और बख्शी स्कूल में पार्किंग होगी। तुमड़ीबोड़ और सुकुलदैहान से आने वाले वाहनों को प्यारेलाल स्कूल में पार्क किया जाएगा।
खैरागढ़ और दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनों के लिए स्टेट स्कूल और फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इमरजेंसी सेवाओं की टीमें भी तैनात की गई हैं। पुलिस ने झांकी रूट का जायजा लेकर जाम की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
Source link












