CG News: सरकारी दावों की खुली पोल, पत्नी को लेकर अस्पताल जाने कीचड़ से भरी सड़क पर चला ग्रामीण
खराब सडक़ के कारण कोई वाहन इस मोहल्ले तक नहीं पहुंच सकती थी, तो अपने पड़ोसी दुलेश्वर की मदद से लक्ष्मण ने अपनी बीमार पत्नी को गोद में उठाया और पैदल ही अस्पताल जाने के लिए निकल पड़ा। घर से निकलकर पत्नी को गोद में उठाकर करीब एक किलोमीटर तक कीचड़ से पटेे रास्ते से उसे गुजरना पड़ा। इसके बाद ऑटो वाहन से महिला को अस्पताल ले जाया गया। कंडरजा से कापू अस्पताल 5 किमी दूर पड़ता, लेकिन खराब रोड की वजह से कंडरजा से दूसरे रास्ते होकर करीब 15 किमी की दूरी तय कर वे अस्पताल पहुंचे।
Source link
Follow Us










