हिस्ट्रीशीटर तोमर की नेताओं-अफसरों से सांठगांठ! 19 साल से अपराध, एक बार भी जिलाबदर नहीं
रायपुर. गुंडागर्दी के लिए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी और रोहित सिंह तोमर की शहर के नेताओं, प्रशासनिक-पुलिस अफसरों से साठगांठ थी। यही वजह है कि वर्ष 2006 से अब तक अलग-अलग तरह के आपराधिक कृत्यों में शामिल होने के बावजूद दोनों भाइयों पर एक बार भी जिलाबदर की कार्रवाई नहीं की गई। हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, ब्लैकमेलिंग से लेकर कर्जा एक्ट, आर्म्स एक्ट के अलग-अलग थानों में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद दोनों हिस्ट्रीशीटरों को जिलाबदर नहीं किया गया, जबकि दूसरी ओर इससे कम प्रकरण वाले कई बदमाशों पर पुलिस जिलाबदर और सुरक्षा अधिनियमों के तहत कार्रवाई कर चुकी है। इससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आरोपी वीरेंद्र राष्ट्रीय करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष भी है।
Source link
Follow Us











