विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में सूदखोर-तोमर ने कंस्ट्रक्शन-व्यापारी से 15 गुना वसूला पैसा: थाने में दर्ज हुई 7वीं FIR, डेढ़ महीने से फरार है हिस्ट्रीशीटर – Raipur News

तोमर के खिलाफ रायपुर के दो अलग-अलग थानों में अब तक 7 फिर दर्ज हो चुकी है।

रायपुर में सूदखोर रोहित तोमर ने एक कंस्ट्रक्शन व्यापारी से 15 गुना पैसा वसूल किया है। व्यापारी के मुताबिक, उसने 2 लाख उधार लिए थे। जिसके बदले उससे करीब साढ़े 30 लाख रुपए वसूल किए गए। तोमर के खिलाफ रायपुर के दो अलग-अलग थानों में अब तक 7 फिर दर्ज हो चुक

.

11 जुलाई को पुरानी बस्ती थाना में भोपाल मणि साहू ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह कंस्ट्रक्शन के लिए मटेरियल का सप्लाई करता है। उसे बिजनेस के लिए पैसा की आवश्यकता पड़ी। पता चला कि भाटा गांव का रोहित तोमर ब्याज में पैसा देता है। 14 दिसंबर 2022 को उसने रोहित तोमर से हर महीने 3 प्रतिशत ब्याज में 2 लाख उधार लिए। जिसके बाद तोमर ने उससे कोरे स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा लिए।

व्हाट्सएप कॉलिंग पर गाली-गलौज

मणि साहू का कहना है कि पैसे लेने के कुछ समय बाद उसे हर दिन के हिसाब से ब्याज मांगा गया। उन्हें व्हाट्सएप कॉलिंग पर अश्लील गाली गलौज दी जाती थी। रोहित तोमर, दिव्यांश,आकाश,योगेश सिन्हा अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर जाकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपी उसे भाटा गांव के साईं विला में भी बुलाकर धमकी देते थे। उससे कैश और ऑनलाइन माध्यमों से करीब साढ़े 30 लाख वसूल किए गए।

हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर में जांच के दौरान कैश-हथियार बरामद किए गए थे।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई देखकर पीड़ित पहुंच रहे थाना

हिस्ट्रीशीटर तोमर भाइयों के कई शिकार हैं। आरोपियों और उनके गुर्गों का खौफ पीड़ितों को इस कदर था, कि उनके शहर में रहते हुए शिकायत देने नहीं पहुंच रहे थे। पुलिस ने वीरेंद्र और रोहित पर जबसे कार्रवाई शुरू की है, तब से पीड़ितों के मन में डर खत्म हो गया है।

इसके पहले पुरानी बस्ती थाना में नारायणपुर जिले के पीड़ित ने आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ एक पीड़ित ने शिकायत की थी पीड़ित ने पुलिस को बताया, कि उसने 10 लाख रुपए कर्ज लिया था और ब्याज सहित 1 करोड़ 10 लाख रुपए दिए।

हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था।

पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला था जुलूस

बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था। इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे।

निगरानी गुंडा बदमाश में है रोहित तोमर

सूदखोर रोहित तोमर निगरानी गुंडा बदमाश है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढ़ियारी में 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी सूदखोरी, मारपीट, ब्लैकमेल के मामले में जेल भी जा चुका है।

सूदखोर रोहित गोल्डन मैन के नाम से जिले में मशहूर है। रसूखदारी बनी रहे, इसलिए आरोपी अपने गिरोह के साथ समय-समय पर कार्यक्रमों में भी दिखता था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button