विज्ञापन दें / सहयोग करें

शराब घोटाला मामला…: EOW विजय भाटिया को कोर्ट में पेश करेंगी, अफसरों ने पप्पू और विजय को आमने-सामने बिठाकर की पूछताछ, – Raipur News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में 4 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद कारोबारी विजय भाटिया को EOW आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेंगी। इस दौरान EOW की ओर से भाटिया की कस्टोडियल रिमांड बढ़ाने की मांग की जा सकती है।

.

गौरतलब है कि EOW ने गुरुवार को कारोबारी पप्पू बंसल को पूछताछ के लिए तलब किया था।अफसरों ने पप्पू और विजय को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की है। उनके माध्यम से बैंक ट्रांजेक्शन का रिकार्ड सामने रखा और पूछा कि उन्होंने क्यों और किसलिए कांग्रेस के बड़े नेताओं और उनके रिश्तेदारों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे

(फाइल विजुअल)

जांच में ये बात आई सामने

EOW ने जांच में पाया है कि भाटिया और बंसल के खाते से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व उनके करीबी रिश्तेदारों के खातों में पैसे ट्रांजेक्शन का रिकार्ड मिला है। ACB-EOW इसी एंगल पर जांच कर रही है कि शराब घोटाले का पैसा किन किन लोगों और राजनेताओं तक पहुंचा है।

इसी वजह से ईओडब्ल्यू ने पहले विजय भाटिया को गिरफ्तार किया। विजय अपने परिवार के साथ दिल्ली में था। वह दिल्ली से कहीं विदेश भागने की तैयारी में था। उसके पहले ही ईओडब्ल्यू ने उसे दिल्ली से पकड़ लिया था।

परिचित के नाम से बनाई ओम कंपनी

मिली जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला है कि विजय ने विदेशी कंपनी की शराब सप्लाई कर 15 करोड़ से ज्यादा कमीशन लिया। घोटाले के पैसे प्रॉपर्टी में लगाए हैं। इसकी जांच चल रही है।

विजय ने अपने करीबी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा के नाम पर ओम साईं बेवरेज लिमिटेड नामक कंपनी बनाई। इसकी 52 फीसदी हिस्सेदारी विजय ने खुद के पास रखी। यह कंपनी विदेशी शराब कंपनी से शराब खरीदती थी। इसमें अपना 10 प्रतिशत कमीशन जोड़कर सरकार को सप्लाई करती थी। इस कमीशन का 60 फीसदी सिंडिकेट और 40 फीसदी कमीशन खुद रखता था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button