विज्ञापन दें / सहयोग करें

विशाखापत्तनम-रायपुर रूट पर दो ट्रेनें रद्द: वाल्टेयर मंडल में पावर ब्लॉक के चलते 2 जून को वंदे भारत समेत दो ट्रेनों का समय बदला – Bilaspur (Chhattisgarh) News


रायगड़ा-विजियानगरम सेक्शन में ब्लॉक

पूर्वी तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल में रायगड़ा और विजियानगरम स्टेशनों पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण 2 जून को कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेल प्रशासन ने दो ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर (ट्रेन संख्या 58528

.

इसके अलावा, वंदे भारत एक्सप्रेस की समय-सारिणी में भी बदलाव किया गया है। विशाखापत्तनम से दुर्ग जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20830) 4 घंटे देरी से चलेगी। वहीं दुर्ग से विशाखापत्तनम जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20829) 4 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी।

ये ट्रेनें कैंसिल कर दी गई

– 2 जून को विशाखापत्तनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 58528 विशाखापत्तनम – रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

-2 जून को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 58527 रायपुर – विशाखापत्तनम पैसेंजर कैंसिल कर दी गई है।

ये ट्रेनें विलंब से रवाना होगी

– 2 जून को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20830 विशाखापत्तनम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस को 4 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी।

– 2 जून को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20829 दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस को 4 घंटे 30 मिनट विलंब से रवाना होगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button