विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में युवक की सिर कुचलकर हत्या: WRS मैदान में मिली लाश, हाथ पर बने टैटू से पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस – Raipur News



राजधानी रायपुर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात WRS कॉलोनी के एक खुले मैदान में एक युवक का सिर कुचला हुआ शव मिला। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान में खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक के सिर और चेहरे पर किसी भारी पत्थर या ठोस वस्तु से वार किया गया है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या की गई है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। हाथ पर बने टैटू से पहचान की कोशिश मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को युवक के दाहिने हाथ पर ‘RK सारथी’ नाम का टैटू मिला है। इसी आधार पर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना के समय वहां आने-जाने वाले लोगों की पहचान की जा सके। हत्या के कारणों की जांच जारी पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या अन्य व्यक्तिगत कारणों को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल खमतराई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button