विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में 6 साल की बच्ची की करंट से मौत: मेडिकल-स्टोर का बोर्ड टच करते ही जमीन पर गिरी, पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR – Chhattisgarh News

इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

रायपुर में 6 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि बच्ची मेडिकल स्टोर के सामने गई। कुछ सेकेंड बाद उसने मेडिकल स्टोर के बाहर लगे एडवर्टाइजमेंट बोर्ड को टच किया। बोर्ड पर हाथ लगते ही

.

बच्ची के पिता अंकु गुप्ता ने बताया कि घटना 27 मई की है। 6 साल की लाव्या गुप्ता अपने नाना नानी के घर गुढ़ियारी के छोटा अशोक नगर आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे वह खेलते हुए पड़ोस के देवी मेडिकल स्टोर में गई। इस दौरान उसका 12 साल का मामा भी साथ था। बच्ची उसी के पीछे-पीछे गई थी। तभी मेडिकल स्टोर के सामने गुजरते हुए बच्ची ने बोर्ड टच किया।

गुढ़ियारी का देवी मेडिकल स्टोर में ये बोर्ड लगा था, पुलिस ने इस बोर्ड को जब्त कर लिया।

करंट की चपेट से जमीन पर गिरी

CCTV वीडियो में दिख रहा है कि बोर्ड को टच करने के कुछ देर में ही बच्ची जमीन पर गिर गई। इस घटना को पास से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने देखा तो आसपास के लोगों को खबर दी।

इसके बाद देवी मेडिकल स्टोर के संचालक ने बोर्ड के बिजली के स्विच को ऑफ किया। बच्ची को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से मेकाहारा रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

लाव्या अपने नाना-नानी के घर छुट्टी मनाने आई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट करंट लगने से मौत

इस मामले में अंकु गुप्ता का कहना है कि बच्ची के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत आयी है। मेडिकल स्टोर के संचालक ने बोर्ड में लाइट की व्यवस्था करने के लिए खुले में वायरिंग करवाई थी। इसी वायर के माध्यम से करंट पूरे बोर्ड में फैल गया। इससे लोहे वाले हिस्से को टच करने से बच्ची की जान चली गई। बोर्ड में लापरवाही पूर्वक बिजली तार को लगाया था। जिसका शिकार मेरी बेटी हो गई।

परिजनों का कहना है कि इसी ओपन वायर की वजह से बोर्ड में करंट फैल गया।

बच्ची के परिजनों ने घटना के बाद टेस्टर से बोर्ड में करंट जांच किया।

पुलिस से FIR की मांग

इस मामले में लाव्या की माता का कहना है कि परिवार ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत की लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई। मामले में जांच की बात की जा रही है। उन्होंने मामले में आरोपी के खिलाफ एक्शन लेकर प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर देवी मेडिकल स्टोर के संचालक अविचल का कहना है कि घटना के दिन तेज बारिश हुई थी। जिससे बोर्ड में करंट फैल गया और यह घटना हो गई। इसमें लापरवाही की बात गलत है।

अंकु गुप्ता का कहना है कि बच्ची के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत आयी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button