विज्ञापन दें / सहयोग करें

जांजगीर-चांपा में उप सरपंच की हत्या: सरपंच पति समेत 9 लोगों ने शराब पिलाकर गला घोंटा, शव महानदी में फेंका – janjgir champa News

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक उप सरपंच की हत्या का मामला सामने आया है। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही के उप सरपंच महेंद्र बघेल की हत्या मामले में पुलिस ने सरपंच पति समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना 6 सितंबर की रात की है।

.

सरपंच पति राजकुमार साहू ने महेंद्र बघेल को फोन कर घर बुलाया। दोनों ने एक साथ शराब पी। इसके बाद राजकुमार ने अपने अन्य साथियों को बुलाया। सभी ने मिलकर महेंद्र बघेल की पिटाई की और गला घोंट दिया। आरोपियों ने शव को महानदी में फेंक दिया। उप सरपंच की बाइक भी नदी में फेंक दी गई।

सरपंच पति ने किया था आखिरी कॉल

महेंद्र बघेल के घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। कोई सुराग नहीं मिलने पर 7 सितंबर को बिर्रा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में पता चला कि आखिरी बार उप सरपंच को सरपंच पति ने फोन किया था। पूछताछ में राजकुमार ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुरानी रंजिश में हत्या

पुलिस के अनुसार, पिछले साल दशहरा के दौरान हुए विवाद और पंचायत के कामों को लेकर सरपंच पति और उप सरपंच के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की गई। पुलिस महानदी में ड्रोन कैमरे की मदद से शव की तलाश कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button