अब छुट्टियों में भी मिलेगा अध्ययन का अवसर, सुबह 5 से रात 11 बजे तक खुला रहेगा लाइब्रेरी
CG Library: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अब जिला ग्रंथालय जशपुर समस्त अवकाश के दिन में भी प्रात: 05 बजे से रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा। विदित हो कि जिला ग्रंथालय में अध्ययन करने वाले छात्रों के द्वारा समस्त अवकाश के दिन में भी जिला ग्रंथालय खोले जाने का मांग किया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों को समस्त अवकाश के दिन कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Source link
Follow Us













