रायगढ़ में सरकारी स्कूल का गेट को काटकर चोरी: कंपयूटर-लैपटॉप समेत 95 हजार का सामान पार, पुलिस मामले की जांच में जूटी – Raigarh News
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के सरकारी स्कूल में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। स्कूल के चैनल गेट को काटकर चोर भीतर घूसे और वहां रखे 95 हजार के सामान को मौका पाकर पार कर दिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े देवागांव के व्याख्यता खीरमोहन पटेल 52 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार की शाम 5 बजे से लेकर सोमवार के दोपहर तक विद्यालय बंद था। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने सरकारी स्कूल का चैनल गेट को किसी काटने वाली वस्तु से काटकर स्कूल अंदर घूसा और वहां रखे कम्प्यूटर, लेजर जेट प्रिंटर, लैपटाप, CCTV का DVR, एम्लीफायर, इनवर्टर समेत करीब 95 हजार के सामानों की चोरी कर फरार हो गया। सोमवार को जब स्कूल स्टाप को इसकी जानकारी लगी, तो पहले आसपास पूछताछ किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल से लगभग 19 प्रकार के सामनों की चोरी हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज किया
मामले में कुछ पता नहीं चल पाने से घटना की जानकारी खरसिया थाना में दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच पड़ताल की। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(इ) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
<









