रायगढ़ में ट्रक ड्रायवर से कैश और मोबाइल की लूट: मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी, 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम – Raigarh News
घटना की सूचना के बाद जूटमिल पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रक ड्रायवर के साथ मारपीट करते हुए 3-4 बदमाशों ने उसके पास रखे कैश और मोबाइल को लूट लिया। सारंगढ़ बस स्टैंड के पास मेन रोड पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिला के ग्राम बिरगहनी का रहने वाला विकास मिश्रा 30 साल ट्रक ड्रायवर का काम करता है, जो 15 अगस्त को रायपुर से ट्रक में मैगनीज पत्थर लोडकर रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा के लिए निकला था।
जहां 16 अगस्त को वह रात में करीब साढ़े 12 बजे सारंगढ़ बस स्टैंड के पास मेन रोड में पहुंचा। यहां विकास ट्रक को खड़ी किया था।
तभी ट्रक के दूसरे साइड का दरवाजा खोलकर दो युवक उपर चढ़ गए और हाथ में पहने कड़ा को दिखाते हुए मारने की धमकी देकर रुपए की मांग करने लगे।
ट्रक के नीचे में करीब 2 और लड़के खड़े थे, जो गाड़ी में चढ़े अपने साथियों को शिवा कुछ मिला क्या कहकर आवाज देने लगे। इसके बाद दोनों युवक हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुए खर्चा के लिए रखे 6 हजार रुपए और विकास के मोबाइल को लूटकर फरार हो गए।
रायपुर से लौटकर थाना में दी सूचना घटना के बाद ट्रक में मैगनीज पत्थर लोड होने की वजह से ड्रायवर विकास अनलोडिंग करने के लिए पूंजीपथरा चला गया। यहां से माल खाली करने के बाद वह वापस रायपुर पहुंचा।
दोबारा रायगढ़ का बुकिंग मिलने पर बुधवार को विकास रायगढ़ पहुंचकर लूटपाट का रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Source link












