मरवाही में महिला से मारपीट, गाली-गलौज: तीन आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला, पति को भी धमकी, पुलिस जांच में जुटी – Gaurela News
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक महिला से मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। बेबी बाई नामक महिला ने आरोप लगाया है कि 10 मार्च 2026 को महुआ बीनने जाते समय बीरन दास और जीवन दास ने उन पर हमला किया। बाद में अमृतदास भी इसमें शामिल हो गया। बेबी बाई के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर अमृतदास भी मौके पर पहुंचा और उन्हें अपशब्द कहे। बीच-बचाव करने आए पति को दी धमकी जब बेबी बाई के पति संजय कुमार बीच-बचाव करने आए, तो अमृतदास ने उन्हें टंगिया (कुल्हाड़ी) से मारने की धमकी दी। बेबी बाई ने बताया कि वे घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर ली, लेकिन आरोपी दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए और उनके साथ दोबारा मारपीट की। इस मारपीट में बेबी बाई के दाहिने पैर के घुटने के पास और बाएं कमर में गंभीर चोटें आई हैं। बेबी बाई ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मरवाही थाना प्रभारी सनीप रात्रे ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
<










