विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या: पुल के नीचे मिला शव, पिता के साथ रायपुर में रहता था,दीपावली के लिए आया था गांव – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम चटौद करगा स्थित एक पुल के नीचे मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

मिली जानकारी के अनुसार, चटौद पुल के पास एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला गया था और पास में ही एक पत्थर भी पड़ा मिला। घटनास्थल पर युवक की बाइक और घड़ी भी पड़ी हुई थी।

रायपुर में रहता था मृतक

मृतक की पहचान ग्राम करगा निवासी 25 वर्षीय मनीष बया रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मनीष अपने पिता के साथ रायपुर में रहता था और कभी-कभी गांव आता था। वह दीपावली के त्योहार के लिए गांव आया हुआ था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने बताया कि मनीष बया का शव चटौद पुल के पास मिला है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button