विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में दस मिनट पानी वो भी मटमैला, खाली बर्तन लेकर निगम का घेराव करेंगी महिलाएं; दी चेतावनी

स्मार्ट सिटी बिलासपुर के तालापारा और उसके आसपास के इलाकों में इस मानसून के मौसम में भी पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है।

Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 08:59:06 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 08:59:06 AM (IST)

नलो में आ रहा मटमैला पानी

HighLights

  1. नालियों के अंदर से गुजर रही हैं मुख्य पाइपलाइनें
  2. मटमैले पानी से पीलिया फैलने की आशंका
  3. दो हजार से ज्यादा घरों में पेयजल की गंभीर समस्या

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। बिलासपुर तालापारा क्षेत्र के दो हजार से ज्यादा घरों को पिछले कई दिनों से पेयजल की भीषण समस्या से जूझना पड़ रहा है। विडंबना यह है कि मानसून की शुरुआत होने के बाद भी नगर निगम प्रशासन क्षेत्र की मांग के अनुसार पानी उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। हालत इतने खराब हैं कि रोजाना कौन से समय पानी आएगा, यह स्थिति भी साफ नहीं है। वही पानी आ रहा है तो वह मटमैला है, एक तरह से यह पानी पीने योग्य नहीं है।

यहां के रहवासियों का कहना है कि रोजाना सुबह व शाम को पानी आना चाहिए। सुबह एक घंटे व शाम एक घंटे पानी देने का नियम है। लेकिन सुबह-शाम का समय भी मिलाकर दोनों समय में एक घंटे तक पानी नहीं आ रहा है। पानी की सप्लाई पूरी तरह भगवान भरोसे है। कभी शाम पांच बजे तो कभी रात साढ़े सात बजे पानी सप्लाई शुरू की जाती है। हद तो तब हो जाती है जब घंटों इंतजार के बाद महज 10 से 15 मिनट ही नलों में पानी आता है।

इस कम दबाव और कम समय की सप्लाई के बीच जो पानी घरों तक पहुंच रहा है, वह भी इतना मटमैला है कि उसे पीना तो दूर, निस्तारी के काम में लाना भी नामुमकिन है। स्थानीय लोगों को आपसपा के बोर से या फिर टैंकर सप्लाई के माध्यम से पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति एक साथ चार वार्ड में बनी है। इसमे वार्ड 23, 25, 26 और 27 के क्षेत्र प्रभावित है। वही वार्ड 24 के आंशिक क्षेत्रों में परेशानी हो रही है।

सप्लाई लाइन में लीकेज या बड़ी लापरवाही

पूर्व पार्षद रामा बघेल का कहना है कि नलों से मटमैला पानी आना सीधे तौर पर सप्लाई लाइन में लीकेज या ड्रेनेज का पानी मिलने की ओर इशारा करता है। बारिश के मौसम में ऐसा दूषित पानी पीने से पीलिया, डायरिया और गैस्ट्रो जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा दोगुना हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी मौका मुआयना करने तक नहीं पहुंचे हैं। ज्यादातर पाइपलाइन नालियों के अंदर से होकर गुजर रही है, जिसमे लीकेज है, आने वाले दिनों में बारिश शुरू होते ही इस क्षेत्र में जलजनित बीमारी फैलने की प्रबल आशंका है।

आंदोलन के लिए होंगे बाध्य

तालापारा और आसपास के प्रभावित वार्डों के रहवासियों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यदि अगले दो दिनों के भीतर पानी की टाइमिंग नहीं सुधारी गई और साफ पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वे खाली बर्तन लेकर नगर निगम मुख्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। तालापारा क्षेत्र की लगातार अनदेखी की जा रही है।

अधिकारियों का रटा-रटाया जवाब

इस संबंध में जब निगम के जलकार्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई, तो उनका हमेशा की तरह रटा-रटाया जवाब सामने आया। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य पाइपलाइन में कुछ तकनीकी खराबी और प्रेशर की समस्या के कारण ऐसा हो रहा है, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। लेकिन धरातल पर निगम के ये दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button